सीतामढ़ी में वार्ड पार्षद की गुंडागर्दी, घर में घुसकर महिला की कर दी जमकर पिटाई

सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 24 के वार्ड पार्षद ने एक महिला को घर में घुसकर पीटा है। जिसके बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

सीतामढ़ी में वार्ड पार्षद की गुंडागर्दी, घर में घुसकर महिला की कर दी जमकर पिटाई
Image Slider
Image Slider
Image Slider

SITAMARHI: सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 24 के वार्ड पार्षद ने एक महिला को घर में घुसकर पीटा है। जिसके बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी महिला का नाम संगीता देवी है।

बताया जा रहा है कि महिला के घर के बाहर का स्लैब ट्रक के पहिए से टूट गया। जिसका महिला ने विरोध किया। इससे बौखलाए वार्ड पार्षद रवि ने महिला को घर में घुसकर बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद जख्मी महिला सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती है। जख्मी महिला के सिर में गंभीर चोट आई है।

घटना के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है बताया जा रहा है कि महिला को पीटते के लिए वार्ड पार्षद अपने गुर्गों के साथ पहुंचा था महिला ने आरोप लगाए की वार्ड पार्षद लगातार गुंडई करता है और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की गई है।

सीतामढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट