8 साल के मासूम का अपहरण कर गंगा में फेंका! पीड़ित परिवार से मिले मंत्री संजय सिंह

राघोपुर के 8 वर्षीय बालक अंकुश के अपहरण और गंगा में फेंके जाने पर मंत्री संजय सिंह ने जताया गहरा शोक। पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का दिया भरोसा, SP और NDRF/SDRF को दिए सख्त निर्देश। पढ़ें पूरी खबर।

8 साल के मासूम का अपहरण कर गंगा में फेंका! पीड़ित परिवार से मिले मंत्री संजय सिंह
मंत्री संजय सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

हाजीपुर (वैशाली): वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर श्यामचंद निवासी श्री अनिल पंडित के 8 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के अपहरण और उसके बाद उसे गंगा नदी में फेंके जाने की हृदयविदारक घटना पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री संजय सिंह ने गहरा दुःख एवं संवेदना व्यक्त की है। घटना की सूचना मिलते ही माननीय मंत्री श्री संजय सिंह पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि इस कठिन घड़ी में सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

मंत्री जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मासूम के साथ अन्याय करने वाले दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री संजय सिंह का बयान: "यह अत्यंत संवेदनशील और दुखद मामला है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करे और न्याय के लिए हर आवश्यक कदम उठाए।"

मंत्री जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मासूम के साथ अन्याय करने वाले दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री संजय सिंह ने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं | पुलिस अधीक्षक (SP) को निर्देश: वैशाली के एसपी को निर्देशित किया गया है कि वे अपहरण सहित मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष, तेज और प्रभावी जांच कराएं और दोषियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि बालक की तलाश के लिए NDRF और SDRF द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा हर संभव संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। प्रशासन की ओर से गंगा नदी में बालक की खोजबीन के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है, वहीं पुलिस भी पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।