नवादा में भाजपाईयों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का फूंका पुतला, इस्तीफे का किया मांग

नवादा के प्रजातंत्र चौक पर भाजपा के नेताओं द्वारा कांग्रेस नेता व तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के डीएनए पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रेवंत रेड्डी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता ने किया।

नवादा में भाजपाईयों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का फूंका पुतला, इस्तीफे का किया मांग

NAWADA: नवादा के प्रजातंत्र चौक पर भाजपा के नेताओं द्वारा कांग्रेस नेता व तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के डीएनए पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रेवंत रेड्डी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता ने किया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर रेवंत रेड्डी मुरदाबाद, रेवंत रेड्डी हाय हाय, कांग्रेस पार्टी सरम करो, तेलंगाना मुख्यमंत्री इस्तीफ़ा दो के नारे लगाये।

ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा की कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर पर तीखा हमला बोलते हुए बिहार के डीएनए पर भी सवाल उठा दिया था। उन्होंने कहा था कि केसीआर के पूर्वज बिहार के थे और पलायन करके आंध्र प्रदेश के विजयनगरम आए थे।

फिर अगली पीढ़ी के रूप में केसीआर तेलंगाना में सक्रिय हो गए , वे कुर्मी जाती से हैं। उन्होंने कहा था कि तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है।

अनिल मेहता ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेता रेवंत रेड्डी द्वारा समस्त बिहार वासियों एवं खासकर लवकुश समाज के डीएनए के प्रति आपत्तिजनक एवं शर्मनाक बयान पर पूरे बिहार से माफ़ी माँगते हुए इस्तीफ़ा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शायद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अपनी शिक्षा सही ढंग से पूरी नहीं की है, बिहार के डीएनए पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें बिहार के गौरवशाली इतिहास का अध्यन कर लेना चाहिए था, महान सम्राट अशोक, महान गणितज्ञ आर्यभट, महान गुरु चाणक्य, भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद से ले कर आज सबसे ज़्यादा आईएएस आईपीएस बिहार से हुए हैं।

कार्यक्रम में ज़िला महामंत्री विजय कुमार पांडेय,ज़िला उपाध्यक्ष माधुरी बरनवाल, सतीश सिन्हा, अरविंद गुप्ता, विनोद कुमार भोली, जितेंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह,युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा, ज़िला मंत्री शिव यादव, अवनिकान्त भोला, कुंदन कुमार प्रभाकर, तेजस सिन्हा, राधेश्याम चौधरी, मनोज कुमार,सुधीर कुमार, पुनीता बरनवाल, शिवरानी केशरी, किरण भारती, चंदन राजवंशी, शंकर लोहार,महावीर चन्द्रवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट