चिराग को बड़ा झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, जहानाबाद से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे अरुण कुमार..!

एलजेपी(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बिहार की जहानाबाद सीट से पूर्व सांसद अरुण कुमार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ दी है। अरुण कुमार इस लोकसभा चुनाव में जहानाबाद सीट से चुनाव लड़ने को लेकर काफी आश्वस्त थे, हालांकि जहानाबाद सीट जेडीयू के खाते में जाने के बाद उनका सपना चकनाचूर हो गया।

चिराग को बड़ा झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, जहानाबाद से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे अरुण कुमार..!

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर देश समेत बिहार के राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज है। 19 अप्रैल को होने जा रहे पहले चरण के मतदान को लेकर पर्चा दाखिल करने का आज(गुरुवार) आखिरी दिन है। नवादा, औरंगाबाद, गया और जमुई में पहले चरण में मतदान होंगे। इन्हीं सबके बीच एलजेपी(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बिहार की जहानाबाद सीट से पूर्व सांसद अरुण कुमार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ दी है। अरुण कुमार इस लोकसभा चुनाव में जहानाबाद सीट से चुनाव लड़ने को लेकर काफी आश्वस्त थे, हालांकि जहानाबाद सीट जेडीयू के खाते में जाने के बाद उनका सपना चूर हो गया।

आपको बता दें कि अरूण कुमार जहानाबाद के पूर्व सांसद रह चुके हैं। उन्होंने चिराग की पार्टी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने चिराग पासवान पर धोखा देने का आरोप लगाया और पार्टी को छोड़ने की घोषणा की। दरअसल अरुण कुमार जहानाबाद के पूर्व सांसद हैं और जहानाबाद सीट से इस बार अपनी उम्मीदवारी को तय मान रहे थे। पिछले दो-तीन साल से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास में वह शामिल थे और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर थे लेकिन टिकट की घोषणा हुई और जहानाबाद की सीट जदयू के खाते में गई जिससे कि अरुण कुमार का चुनाव लड़ने का सपना भी खत्म हो गया।

इससे नाराज पूर्व सांसद अरुण कुमार ने चिराग पासवान पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पार्टी को छोड़ने का ऐलान भी कर दिया। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा जनता सब देख रही है और जो स्थिति बन रही है उस स्थिति में पार्टी में रहना सही नहीं है। मैं अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा और कार्यकर्ताओं के निर्णय के बाद जल्द ही कोई फैसला लूंगा। बताते चलें कि चुनाव में टिकट को लेकर नेताओं की नाखुश होने का सिलसिला जारी है और नेता टिकट नही मिलने पर पार्टी छोड़ कर दूसरे पार्टी में जा रहे हैं।

बताते चलें कि अरूण कुमार की गिनती चिराग पासवान के करीबी नेताओं में होती है। यही कारण है कि पार्टी के बडे़ कार्यक्रमों से लेकर थिंक टैंक तक की मीटिंग में अरूण कुमार की सक्रियता दिखती थी। अरूण कुमार 2024 के चुनाव में क्या जहानाबाद सीट से नामांकन करेंगे और चुनाव लड़ेंगें, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार जहानाबाद सीट से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।