लालू यादव जनता के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं : गिरिराज सिंह

भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर क़े नॉमिनेशन में नवादा पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने पत्रकारों को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद अपने पूरे परिवार को चुनावी मैदान में उतारे हुए हैं।

लालू यादव जनता के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं : गिरिराज सिंह
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NAWADA: भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर क़े नॉमिनेशन में नवादा पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने पत्रकारों को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद अपने पूरे परिवार को चुनावी मैदान में उतारे हुए हैं। इससे साफ पता चलता है कि वह जनता की नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और उनका भविष्य बनाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा जनता सब देख और सुन रही है। उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि महागठबंधन के नेता समाज में द्वेष की भावना के साथ काम कर रहे हैं और इल्जाम भारतीय जनता पार्टी पर डाल रहे हैं।

उन्होंने कहा मोदी की सरकार विकास और विश्वास की सरकार है। मोदी है तो गारंटी कि रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा और विकास की आस है। मोदी सरकार में कोई भेदभाव नहीं है। जो भी जनहितकारी कार्य धरातल पर उतारा जा रहा है, उसमें किसी क़े साथ अंतर नहीं किया जा रहा है।जो लाभ हिन्दू समाज क़े लिए है वही लाभ मुस्लिम एवं अन्य समाज क़े लिए है। महागठबंधन असल में महाठगबंधन है। अब बिहार की जनता किसी प्रकार के ठगी का शिकार होने वाली नहीं है। जनता इस बार भी भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जहां जहां भी सरकार है वहां जाकर विकास को देखा जा सकता है। वहां पर सरकार ऐसे चलायी जाती है जिससे हर किसी को यह एहसास होता है कि सही मायनों में जनता की सरकार है।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट