एक ऐसा अंडा जो कभी टूट नहीं सकता है। हक़ीक़त जान हैरान रह गए लोग।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में मिले पत्थर जैसे कठोर और न फूटने वाले अंडे के रहस्य से पर्दा उठ गया है। इस अंडे की सचाई जानकर सभी लोग हैरान है। दरअसल बहुत जाँच पड़ताल के बाद पता चला की यह कोई अंडा नहीं, बल्कि पूजा में इस्तेमाल होने वाला शालिग्राम पत्थर है।

1.

Nbc24 desk:- हिमाचल प्रदेश के मंडी में मिले पत्थर जैसे कठोर और न फूटने वाले अंडे के रहस्य से पर्दा उठ गया है। इस अंडे की सचाई जानकर सभी लोग हैरान है। दरअसल बहुत जाँच पड़ताल के बाद पता चला की यह कोई अंडा नहीं, बल्कि पूजा में इस्तेमाल होने वाला शालिग्राम पत्थर है। 

दरअसल मंडी जिले के गोहर उपमंडल में स्तिथ  सलोई गाँव के रहने वाले महेंद्र कुमार को जंगल में घास काटते समय एक पेड़ पर ऐसा अंडा मिला, जो पत्थर की तरह कठोर था। महेंद्र में शुरुआत में इसे किसी पक्षी का आम अंडा समझा, लेकिन जब अंडे को पेड़ से गिराया तो उसमें एक खरोच तक नहीं आयी थी।  उन्होंने इसे जांचने के लिए पत्थर पर जोर से पटका तब भी यह टूटा नहीं। 

यह देखकर महेंद्र कुमार हैरान रह गए। उन्होंने अपने घर और गांव वालों को इस अंडे के बारे में बताया। यह अंडा दिखने में तो बिलकुल मुर्गी के अंडे जैसा था। महेंद्र कुमार ने फिर इसकी अंडे की सुचना गोहर स्तिथ वेटनरी विभाग कूऊऊऊ दी और फिर अंडे को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे। शुरुआत में माना गया की यह अंडा किसी बड़े पक्षी का हो सकता है। 

हालाँकि जब यह बात चैलचौक के भद्रोंन के रहने वाले प्रीतम तक पहुंची तो वह पशु अस्पाताल पहुंचे और बताया की यह अंडा नहीं, बल्कि एक शालिग्राम है। उन्होंने बताया की उनके घर में तुलसी के पौधे के पास यह शिलाग्राम रखा था। उन्होंने अनुमान लगाया की वहां से कोई पक्षी इसे उठाकर ले गया और पेड़ पर छोड़ दिया होगा।