बिहार के संसाधनों पर अडानी की नजर, कन्हैया बोले-बीजेपी हर हाल में चाहती है अपना मुख्यमंत्री

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार में 'पलायन रोको-नौकरी दो' के नारे के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कन्हैया की यह यात्रा अहम मानी जा रही है। इसी कड़ी में जब कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पदयात्रा दरभंगा पहुंची तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुनिया में जिस तरह पानी कम हो रहा है, उसको देखते हुए दुनियाभर के पूंजीपतियों और कारोबारी की नजर बिहार के पानी पर है।

बिहार के संसाधनों पर अडानी की नजर, कन्हैया बोले-बीजेपी हर हाल में चाहती है अपना मुख्यमंत्री
Image Slider
Image Slider
Image Slider

DARBHANGA : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार में 'पलायन रोको-नौकरी दो' के नारे के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कन्हैया की यह यात्रा अहम मानी जा रही है। इसी कड़ी में जब कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पदयात्रा दरभंगा पहुंची तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुनिया में जिस तरह पानी कम हो रहा है, उसको देखते हुए दुनियाभर के पूंजीपतियों और कारोबारी की नजर बिहार के पानी पर है।

 जब औद्योगिक प्रांगण का विकास होना था, तब औद्योगिकरण नहीं हुआ। उस समय बिहार का औद्योगिकरण होता तो यहां के लोगों को रोजगार मिलता। अब जबकि इंडस्ट्रियल इकाइयां ऑटोमेटिक हो गई है तब ये लोग छोटा-छोटा यूनिट लेकर आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को रोजगार कैसे मिलोग, इसकी चिंता किसको है। ये लोग यहां छोटी-छोटी ऑटोमेटिक  इंडस्ट्रियल इकाइयां इसलिए लगाना चाह रहे हैं ताकि यहां के पानी का दोहन किया जा सके। यहां जो बड़ी-बड़ी सड़कें बन रहीं हैं हमारे आसपास इसका क्या मतलब है। हमारे पास तो इनकम ही नहीं है। किसके लिए सड़क बना रहे हैं। 

यहां के संसाधन को लूट कर ले जाने के लिए। आपको क्या लगता है, मखाना पर प्रधानमंत्री जी के भाषण का क्या अर्थ है? वे भाषण देकर मस्का मार के गए हैं। यहां की संसाधनों पर उद्योगपतियों की नजर है। मैं चुनाव की बात नहीं कर रहा हूं। जब चुनाव होगा तब इस मुद्दे पर धमक के साथ बोलेंगे। भाजपा बिहार में किसी प्रकार चाहती है कि उनका मुख्यमंत्री बने। भाजपा का मुख्यमंत्री बनने का मतलब है कि बिहार का संसाधन अडानी के हाथ में होना। इसलिए अडानी यहां अभी छोटी-छोटी यूनिट लगा रहे हैं। जब भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा तो बिहार के पूरे संसाधनों पर अडानी का कब्जा हो जाएगा।