हिसुआ के राजद प्रखंड अध्यक्ष का बेटा निकला साइबर फ्रॉड, पुलिस ने यहां से ऐसे उठाया, अब मोबाइल खोलेगा राज

साइबर पुलिस ने हिसुआ से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार मोबाइल भी जब्त हुआ है। उनमें एक साइबर अपराधी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के हिसुआ प्रखंड अध्यक्ष का बेटा और दूसरा भतीजा है।

हिसुआ के राजद प्रखंड अध्यक्ष का बेटा निकला साइबर फ्रॉड, पुलिस ने यहां से ऐसे उठाया, अब मोबाइल खोलेगा राज
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NAWADA : साइबर पुलिस ने हिसुआ से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार मोबाइल भी जब्त हुआ है।  उनमें एक साइबर अपराधी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के हिसुआ प्रखंड अध्यक्ष का बेटा और दूसरा भतीजा है। साइबर पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रिया ज्योति ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गठित एसआइटी ने हिसुआ थाना क्षेत्र के शांति नगर मुहल्ले स्थित उसके आवास से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

 उसकी पहचान थाना क्षेत्र के शांति नगर मुहल्ले निवासी जितेंद्र कुमार के बेटे विकास कुमार तथा राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा के बेटे मुरारी कुमार के रूप में हुई है। साइबर ठगों के पास चार एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया गया है। चारों मोबाइल नंबर पर नेशनल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज है। मोबाइल से कई बड़े राज खुलने की संभावना है।

 साइबर पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए बताया कि भोले-भाले लोगों को एस्कॉर्ट सर्विस तथा घनी फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर अपने जाल में फंसाते थे। विश्वास में आ जाने पर विभिन्न सर्विस चार्ज के नाम पर रुपये की ठगी की जाती थी। साइबर पुलिस उपाधीक्षक प्रिया ज्योति ने बताया कि थाने में दोनों साइबर अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

                                           नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट