पटना विवि के मिंटो हॉस्टल के पीछे बन रहे एकेडमिक भवन से गिरने से 50 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पटना विवि परिसर के मिंटो हॉस्टल के पीछे बन रहे एकेडमिक भवन से गिरने से पूनम देवी की मौत हो गई। 50 साल की मृतका पूनम देवी बारीपथ के नया गांव की रहने वाली थीं

पटना विवि के मिंटो हॉस्टल के पीछे बन रहे एकेडमिक भवन से गिरने से 50 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: पटना विवि परिसर के मिंटो हॉस्टल के पीछे बन रहे एकेडमिक भवन से गिरने से पूनम देवी की मौत हो गई। 50 साल की मृतका पूनम देवी बारीपथ के नया गांव की रहने वाली थीं। शुक्रवार को ही वह नीचे गिर गई थीं पर चारों ओर से बंद होने की वजह से घटना का किसी को पता नहीं चल पाया।

बताया जा रहा है कि मृतिका पूनम जब रात में घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उसके बाद पीरबहोर थाना में उनके गुम होने का सनहा दर्ज करा दिया। सनहा दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पूनम के परिजन भी आए। सभी एकेडमिक भवन के ऊपर गए। भवन में रोशनी के लिए जगह ऊपर से नीचे तक छोड़ा गया है। छत से देखा गया तो वह नीचे गिरी पड़ी थीं। किसी तरह उन्हें वहां से निकाला गया पर तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। पीरबहोर थानाध्यक्ष मो अब्दुल हलीम ने बताया कि थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शव मिला बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट