औरंगाबाद में एनएच-139 पर स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

सोनू और साहिल की मौके पर गई जान, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

औरंगाबाद में एनएच-139 पर स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के पटना रोड स्थित एनएच-139 पर आज अकबरपुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें  दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान राजकुमार बिगहा निवासी रणविजय कुमार के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार तथा शमशेर नगर रामटोली निवासी उदय कुमार के 19 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से किसी काम से दाउदनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोग तेज आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है, इस 

हादसे में स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन का दाहिना हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि फ्रंट सीट के बाएं हिस्से का एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढेनुमा चार्ट में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने चालक और अन्य लोगों की सहयोग से सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है>

वही दाउदनगर पुलिस दोनों शो को अपने कब्जे में लेते हुए और औरंगाबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी, लोगो को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और पुनः वाहनों का आवा गमन सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट