शादी समारोह में डांस करने जा रही दो नर्तकी बीच रास्ते में सोन नदी में गिरी, चालक रेलिंग पर लटका

सहार. स्थानीय थाना क्षेत्र के सहार अरवल सोन नदी पुल पर अहले सुबह मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने के कारण मोटरसाइकिल पर सवार दो नर्तकी सोन नदी में गिर गई। वहीं चालक पुल की रेलिंग से टक्कराकर पुल पर गिर गया, जहां स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से नर्तकी को सोन नदी से बाहर निकाला गया।

शादी समारोह में डांस करने जा रही दो नर्तकी बीच रास्ते में सोन नदी में गिरी, चालक रेलिंग पर लटका
Image Slider
Image Slider
Image Slider

सहार. स्थानीय थाना क्षेत्र के सहार अरवल सोन नदी पुल पर अहले सुबह मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने के कारण मोटरसाइकिल पर सवार दो नर्तकी सोन नदी में गिर गई। वहीं चालक पुल की रेलिंग से टक्कराकर पुल पर गिर गया, जहां स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से नर्तकी को सोन नदी से बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के स्वेतपुर जिला के देवशरण कुमार की 18 वर्षीय पुत्री सुंदरी कुमारी और अमर सिंह की 19 वर्षीय पुत्री प्रेम शीला कुमारी गड़हनी सोनु कुमार के साथ शुक्रवार के शाम पटना जिला के खीरी मोड थाना क्षेत्र के जीवन बीघा उपेंद्र पाल के पुत्र सिंटू कुमार के तिलक में डांस करने गई थी, जहां शनिवार के सुबह कार्यक्रम के बाद जीवन बिगहा से दुल्हा सिंटु कुमार स्वंय दोनो नर्तकी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गडहनी सोनु कुमार के पास पहुंचाने जा रहा था।

इसी दौरान अचानक मोटरसाइकिल सवार को नींद की झपकी लगने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर अरवल सहार सोन नदी पुल के रेलिग से टक्करा गयी। पिछे बैठी दोनों नर्तकी मोटरसाइकिल से उछल कर सोन नदी के पानी में गिर गई। पानी कम रहने की वजह से नर्तकी  को हल्की  चोट लगी।

वहीं युवक रेलिंग में टक्करा कर सोन नदी पुल पर रह गया। इधर दोनों नर्तकी युवती को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के द्वारा सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया। जहां इलाज के बाद घर भेजा गया। एनबीसी 24 के लिए आरा से नेहा की रिपोर्ट।