फ्लिपकार्ट की गाड़ियों से सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

फ्लिपकार्ट की गाड़ियों से सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार; 17 मोबाइल, लैपटॉप और कार बरामद।

फ्लिपकार्ट की गाड़ियों से सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
फ्लिपकार्ट की गाड़ियों से सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

नौबतपुर, बिहार।  खबर नौबतपुर से है ,जहां फ्लिपकार्ट गुड्स कैरियर की गाड़ियों को निशाना बनाकर कीमती सामान चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई में नौबतपुर थाना क्षेत्र से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर नालंदा के हिलसा बाजार में छापेमारी कर चोरी के मोबाइल खरीदने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार छह आरोपितों के पास से कुल 17 मोबाइल, एक लैपटॉप और एक कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित फ्लिपकार्ट गुड्स कैरियर की कुछ गाड़ियों के चालकों से मिलीभगत कर माल लदी गाड़ियों को सुनसान जगहों पर रुकवाते थे।

इसके बाद मौका देखकर वाहन में रखा कीमती सामान चोरी कर लेते थे। गिरफ्तार आरोपितों में विपिन कुमार, रूपेश कुमार पासवान, चितरंजन यादव, सत्येंद्र कुमार और विजय कुमार शामिल हैं। वहीं, सत्येंद्र कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने हिलसा बाजार स्थित मां इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल दुकान में छापेमारी कर दुकान संचालक रवि कुमार को गिरफ्तार किया।

उसके पास से चार सील बंद चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वालों की पहचान में जुटी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक फ्लिपकार्ट की कितनी गाड़ियों को निशाना बनाया और कितने सामान की चोरी की है।