मोतिहारी के पिपरा में पुलिस ने नशीले पदार्थ के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, करीब 47 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है
पूूर्वी चंपारण: मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 47 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचित कुमार सिंह, पिता नागेश्वर सिंह, निवासी नारायण पकड़ी, थाना पिपरा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है....
आरोपी का पहले से रहा आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नियमित जांच और विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से मादक पदार्थ बरामद हुआ। बरामद पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे पुलिस को उसके खिलाफ पहले से ही जानकारी थी।
नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
फिलहाल, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
dhananjaykumarroy