जाते जाते सबको भावुक कर गए नीतीश कुमार, नीतीश कुमार के शब्दों में अनुभव, संतोष और विदाई का झलका दर्द
बिहार की राजनीति से नीतीश युग का अंत रहा है।
पटना: बिहार की राजनीति से 'नीतीश युग' का अंत रहा है। अपने आखिरी कैबिनेट की बैठक नीतीश कुमार काफी भावुक दिखे। जाहिर सी बात है इस दौरान भावनाओं में उबाल आना लाजमी है. आज नीतीश कुमार ने अपने आखिरी कैबिनेट को संबोधित किया. इस दौरान सीएम नीतीश के 20 साल के कार्यकाल का Emotional समापन देखने को मिला. मगर, इस दौरान नीतीश कुमार के शब्दों में अनुभव, संतोष और विदाई का दर्द साफ झलक रहा था.
नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा
यहां सचिवालय पोर्टिको में सबसे विदाई लेते वक्त सीएम नीतीश कुमार भी काफी भावुक मगर निश्चिंत नजर आए. वो अपने दोनों हाथ जोड़े हुए थे. और अपने तमाम अधिकारियों की ओर देख रहे थे. तमाम मंत्री और अधिकारी को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा ‘2005 में मैं सरकार में आया… जहां तक मुझसे हो सका, मैंने किया… नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा.’
बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार की इन बातों को सुनकर विदाई का पूरा माहौल भावुक हो गया. ऐसा लग रहा था जैसे सभी की आंखे लगभग छलकने को हैं. लेकिन सभी नेता और अधिकारी अपनी भावनाओं पर काबू करते नजर आए. इस दौरान कुछ चेहरे पर गर्व था, तो कुछ की आंखें नम दिखीं. वहीं नीतीश कुमार दोपहर 3:15 में लोकभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे। वहीं नये मुख्यमंत्री चेहरे से भी लगभग पर्दा उठ चुका है और यह माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
dhananjaykumarroy