भागलपुर से अजगैविनाथ धाम पहुंचे तीन दोस्त गंगा नदी में डूबे, एक युवक ने तैरकर बचाई जान, दो युवकों का शव बरामद

भागलपुर से सुलतानगंज घूमने आए तीन दोस्तों में से दो युवक गंगा की तेज धारा और गहरे पानी में डूब गए, जबकि एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा.

भागलपुर से अजगैविनाथ धाम पहुंचे तीन दोस्त गंगा नदी में डूबे, एक युवक ने तैरकर बचाई जान, दो युवकों का शव बरामद
Image Slider
Image Slider
Image Slider

भागलपुर: भागलपुर जिले के अजगैविनाथ धाम के नमामि गंगा घाट पर रविवार की शाम गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. भागलपुर से सुलतानगंज घूमने आए तीन दोस्तों में से दो युवक गंगा की तेज धारा और गहरे पानी में डूब गए, जबकि एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा. 

घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को मिलने पर घटना स्थल पर एनडीआरएफ की टीम और पुलिस कर्मी पहुंचकर डुबे युवक की खोजबीन की। हालांकि सोमवार को अलहे सुबह नगर परिषद सुल्तानगंज के नाविक शंकर महलदार द्वारा गंगा घाट में खोजबीन करने पर दोनों डूबे युवक को गंगा घाट से निकाल लिया गया है। डूबे युवकों की पहचान विकास कुमार (22 वर्ष) एवं पीयूष वर्मा (21 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त रविवार को सुलतानगंज घूमने पहुंचे थे. घूमने के दौरान वे नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान करने चले गए. घटना के संबंध में गंगा से सुरक्षित बाहर निकले युवक विकास कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त काफी देर तक गंगा में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान वे धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चले गए. अचानक तेज धारा और गहराई बढ़ने से दो युवक संतुलन खो बैठे और डूबने लगे. उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के कारण सफल नहीं हो सके

इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुराहाल देखा जा रहा है। पुलिस दोनों डुबे युवकों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज भेज दिया। पुलिस पुरी घटना को लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है