पटना में सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराते वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार

दानापुर अनुमंडल में सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराते हुए एक विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था जिसका सत्यापन वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार शाहपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष सोनु कुमार यादव के नेतृत्व में क्यू०आर०टी० टीम एवं मनेर थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा किया गया।

पटना में सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराते वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA/DANAPUR: दानापुर अनुमंडल में सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराते हुए एक विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था जिसका सत्यापन वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार शाहपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष सोनु कुमार यादव के नेतृत्व में क्यू०आर०टी० टीम एवं मनेर थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा किया गया।

सत्यायन के कम में वायरल विडियो में हथियार लहराते हुए मनेर थानान्तर्गत ग्राम-ब्यापुर के निवासी 1. अभिषेक कुमार पिता-श्याम बाबु सिंह ग्राम-ब्यापुर थाना-मनेर जिला-पटना की पुष्टि होने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है तथा इस संबंध में मनेर में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

दानापुर से रजत राज की रिपोर्ट