नंदकिशोर यादव और उपेन्द्र कुशवाहा पहुंचे सीएम हाउस, नीतीश कुमार से की मुलाकात

राज्यपाल नंदकिशोर यादव पहुंचे सीएम हाउस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात नागालैंड के राज्यपाल बने हैं नंदकिशोर यादव सांसद उपेंद्र कुशवाहा भी पहुंचे सीएम हाउस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात

नंदकिशोर यादव और उपेन्द्र कुशवाहा पहुंचे सीएम हाउस, नीतीश कुमार से की मुलाकात
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: अभी अभी बिहार की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज लोकभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। दोनों के बीच के इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है । वहीं दूसरी तरफ महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर सीएम अपने आवास पहुचे जहां नागालैंड के नए राज्यपाल नंद किशोर यादव ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है।

इस मुलाकात के ठीक बदा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सीएम आवास पहुंचे जहां सीएम नीतीश कुमार से बातचीत हुई । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात  का दौर जारी है। बिहार के सियासी उठापटक के बीच मुलाकात का दौर आगे भी जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि.इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई मामले पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार अब नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने इच्छा जाहिर करते हुए राज्यसभा के लिए नामांकन किया है। जल्द ही राज्यसभा के सदस्य मनोनित होंगे। इसके साथ ही अब केंद्र की राजनीति में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट