गणतंत्र दिवस 2026: मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश का ध्वजारोहण, देशभक्ति का माहौल
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को बधाई संदेश दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री गांधी मैदान में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में शामिल हुए।
पटना।बिहार सहित पूरे देश में आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने उसे सलामी दी और प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

गांधी मैदान में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास परिसर में राष्ट्रगान गूंज उठा और पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षाबल के जवान और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा,“गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण करते हैं और इसके बाद गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होते हैं। आज गांधी मैदान में भी गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया है, जहां परेड और झांकियों के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जा रहा है।

pragatisharma3959