आज कृषि विभाग के दफ्तर पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण किये उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, कहा- नीयत साफ है तो नीति भी साफ दिखेगी...

पदभार ग्रहण करने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में 77 फीसदी लोग कृषि पर निर्भर है, ऐसे में किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम करना है ताकि कृषकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। सीमित संसाधन में बेहतर काम करना होगा।

आज कृषि विभाग के दफ्तर पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण किये उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, कहा- नीयत साफ है तो नीति भी साफ दिखेगी...
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : आज कृषि विभाग के दफ्तर पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण किये उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से मुलाक़ात की और विभाग के बारे में विस्तार से जानकारी लिया।

बता दें, पदभार ग्रहण करने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में 77 फीसदी लोग कृषि पर निर्भर है, ऐसे में किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम करना है ताकि कृषकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। सीमित संसाधन में बेहतर काम करना होगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा- नीयत साफ है तो नीति भी साफ दिखेगी। सुशासन के साथ-साथ प्रदेश में रामराज स्थापित होगा और पुरानी बातों को भूलकर बेहतर काम करना होगा।

वही, कृषि विभाग में पदभार ग्रहण करने के बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लघु जल संसाधन विभाग जाकर भी मंत्री पद ग्रहण किया। इस मौके पर विजय सिन्हा ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली, हर खेत में पानी पहुँचाना इस विभाग का विशेष लक्ष्य है।