बिहार में पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने जमकर बरसाए पत्थर, लगाई आग, कई पुलिस वाले घायल

बिहार के अररिया के ताराबाड़ी थाने में पुलिस हिरासत में कैद जीजा-साली की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और जमकर बवाल काटा। दोनों को पुलिस ने बीते गुरुवार (17 मई) की दोपहर हिरासत में लिया था।

बिहार में पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने जमकर बरसाए पत्थर, लगाई आग, कई पुलिस वाले घायल

ARARIA: बिहार के अररिया के ताराबाड़ी थाने में पुलिस हिरासत में कैद जीजा-साली की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और जमकर बवाल काटा। दोनों को पुलिस ने बीते गुरुवार (17 मई) की दोपहर हिरासत में लिया था। थाने में जीजा-साली की मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने में जमकर तोड़फोड़ मचाई है, वहीं गांव वालों ने पुलिस पर पथराव करने साथ थाने में आगजनी भी की है। जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जीजा-साली दोनों ने हाजत में ही सुसाइड कर लिया है। वहीं कुछ लोग पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस खुलकर कुछ भी नहीं बता रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण ताराबाड़ी थाना पहुंचकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। जानकारी मुताबिक दो दिन पूर्व ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के गोढ़ी टोला निवासी मंटू सिंह की नाबालिग बेटी से उसके जीजा मिंटू सिंह ने शादी कर ली थी। पत्नी मुस्कान देवी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने पति मंटू सिंह और नाबालिग बहन को पुलिस तरोना गांव से हिरासत में लिया था।

दो दिन पहले ही जीजा-साली ने की थी शादी

जानकारी मुताबिक लड़की की उम्र 14 साल बताई जा रही है। दोनों ने दो दिन पहले शादी कर ली थी। पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। बताया जाता है कि मृतक नाबालिग लड़की की बड़ी बहन और उसके जीजा मिट्ठू सिंह की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। तरोना गांव गुरुवार को उसके प्रेमी (जीजा) को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लाया था। लड़की को भी हिरासत में लिया गया था। अब आत्महत्या के बाद बवाल मच गया है।