बेऊर जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच छठ पूजा की तैयारी, 14 विचाराधीन और 8 सजावार बंदी करेंगे छठ

लोकआस्था का महापर्व की नहाय-खाय के साथ आज शुरुआत हो चुकी है। राजधानी पटना स्थित बेऊर जेल में भी छठ महापर्व की तैयारी कर ली गई है। इस साल बेऊर जेल में बंद 22 बंदी छठ पूजा करेंगे। जिसमें 14 विचाराधीन और 8 सजायाफ्ता कैदी शामिल हैं।

बेऊर जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच छठ पूजा की तैयारी, 14 विचाराधीन और 8 सजावार बंदी करेंगे छठ

PATNA: लोकआस्था का महापर्व की नहाय-खाय के साथ आज शुरुआत हो चुकी है। राजधानी पटना स्थित बेऊर जेल में भी छठ महापर्व की तैयारी कर ली गई है। इस साल बेऊर जेल में बंद 22 बंदी छठ पूजा करेंगे। जिसमें 14 विचाराधीन और 8 सजायाफ्ता कैदी शामिल हैं।

जेल प्रशासन की ओर से गुरुवार को पुरुष कैदियों को धोती, गमछी और वस्त्र दिया गया जबकि महिला कैदी व्रतियों को साड़ी व पूजन सामग्री दिया गया। तालाब में गंगा का जल भर दिया गया है। जेल परिसर को सजाया गया है। बेऊर जेल में छठ को लेकर विशेष रूप से सफाई की गई है।

जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि संगीता देवी, फुलिया देवी, सुलेखा देवी, लीला देवी, राधा देवी, सुनीता देवी, कमली देवी, प्रीति देवी, आशा देवी, देवंती देवी, राजो, बच्ची, मति देवी और सावित्री देवी छठ मइया की पूजा कर रही है। पुरुष बंदी में प्रमोद गिरी, दिलीप यादव, विमल साह, पांचू राय, मधेश्वार प्रसाद यादव, अखिलेश साह, वकील पासवान और राज कुमार सिंह छठ कर रहे हैं।

पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट