सिविल कोर्ट से शौच का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से कैदी फरार, फुलवारी जेल से पेशी के लिए लाया गया था

पटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एकबार फिर सवालिया निशान लगा है। फुलवारी जेल से पेशी के लिए लाया गया कैदी सिविल कोर्ट परिसर से मंगलवार को फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि शौच का बहाना बनाकर हथकड़ी सरका पुलिस अभिरक्षा से कैदी फरार हो गया और पुलिस हाथ मलती रह गई। इस कैदी को फुलवारी जेल से पटना सिविल कोर्ट पेशी के लिए लाया गया था।

सिविल कोर्ट से शौच का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से कैदी फरार, फुलवारी जेल से पेशी के लिए लाया गया था
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : पटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एकबार फिर सवालिया निशान लगा है। फुलवारी जेल से पेशी के लिए लाया गया कैदी सिविल कोर्ट परिसर से मंगलवार को फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि शौच का बहाना बनाकर हथकड़ी सरका पुलिस अभिरक्षा से कैदी फरार हो गया और पुलिस हाथ मलती रह गई। इस कैदी को फुलवारी जेल से पटना सिविल कोर्ट पेशी के लिए लाया गया था। 

इस दौरान शौचालय की खिड़की में लगे लोहे के रॉड से निकल कर कैदी फरार हो गया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो पुलिस कर्मियों ने वहां जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद आनन-फानन में इसकी सूचना पीरबहोर थाने की पुलिस को दी गई। पटना के पीरबहोर थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि फुलवारी शरीफ जेल से पेशी पर आया कैदी शौचालय की रॉड से निकलकर फरार हो गया है। 

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस को फरार कैदी का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब सिविल कोर्ट से कोई कैदी फरार हुआ है। इससे पहले भी कई कैदी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो चुके हैं। फिलहाल पीरबहोर थाने की पुलिस फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट