“राहुल और सोनिया गांधी देश छोड़कर भागने वाले हैं” फॉर्म में वापस लौटे बीजेपी फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में चौथे चरण के मतदान खत्म होने के बाद एक बार फिर अपने फॉर्म में लौट आए हैं। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है

“राहुल और सोनिया गांधी देश छोड़कर भागने वाले हैं” फॉर्म में वापस लौटे बीजेपी फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह

PATNA: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में चौथे चरण के मतदान खत्म होने के बाद एक बार फिर अपने फॉर्म में लौट आए हैं। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश छोड़कर भागने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगी। वहीं, कांग्रेस को इस चुनाव में पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी। कांग्रेस लोकसभा में फिर से विपक्ष का दर्जा नहीं हासिल कर पाएगी।

गिरिराज सिंह ने हिमंत बिस्वा सरमा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हिंदुओं को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी को 400 प्लस सीटें मिलेंगी तो काशी, मथुरा और अयोध्या की विरासत को और ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहु और सोनिया गांधी जिस ढंग से भारत को तोड़ने, लोगों की संपत्ति छीनने, मुसलमानों की बात कर रहे हैं। लग रहा है कि इन माई-बेटा को देश से प्रेम नहीं है। कांग्रेस को पिछली बार से भी कम सीटें मिलेंगी।

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाए कि कांग्रेस का पॉलिटिकल एजेंडा मुसलमानों का वोटबैंक लेना। ये मुसलमानों को स्थापित करना चाहते हैं। एनसी नेता फारुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला के परमाणु हथियार वाले बयान पर चुटकी लेते हुए गिरिराज ने कहा कि मोदी ने कह दिया वह पाकिस्तान को चूड़ी पहना देंगे। कहते थे कि आर्टिकल 370 जब हटेगा तो फारुख और मुफ्ती को कोई झंडा उठाने वाला नहीं मिलेगा। आज कश्मीर में मतदान हो रहा है, यह मोदी की सरकार है। मोदी सनातन का पुनर्जागरण और विकास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी को सबसे निचले पायदान पर देखते हैं। इस बार फिर इसे विपक्ष का दर्जा नहीं मिल पाएगा। राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग ने मोदी पर इतना हमला किया, इन्हें पच नहीं रहा कि गरीब का बेटा कैसे प्रधानमंत्री बन गया। एक बार लालू ने कहा था कि बक्सा से जिन्न निकलता है। इस बार ईवीएम से मोदी के लिए गरीबों का आशीर्वाद निकलेगा।