पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात मुनचुन राय को यहां से दबोचा, दर्जनों मामले हैं दर्ज

पटना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दर्जनों मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी मुनचुन राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसकी तलाश पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा इलाके में काम करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में कर रही थी।

पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात मुनचुन राय को यहां से दबोचा, दर्जनों मामले हैं दर्ज
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: पटना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दर्जनों मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी मुनचुन राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसकी तलाश पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा इलाके में काम करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में कर रही थी। पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि पीड़िता की मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अपराधी को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी मुनचून राय पर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी जैसे कई बड़े अपराधिक मामले पाटलिपुत्रा थाना सहित, एसके पूरी थाना, शास्त्री नगर थानों के अलावे अन्य थाई में 25 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी है। फिलहाल आरोपी द्वारा महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास की बात को कबूला गया है। बहरहाल पाटलिपुत्रा की पुलिस ने आरोपी कुख्यात अपराधी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट