बीजेपी की तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाईयां

भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद हिसुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे छोटे एवं गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाए। हिसुआ नगर मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने अपने आवास पर भाजपा नेताओं के साथ जीत का जश्न मनाया।

बीजेपी की तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाईयां

Nawada: भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद हिसुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे छोटे एवं गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाए। हिसुआ नगर मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने अपने आवास पर भाजपा नेताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। भाजपा के कार्यकर्ता मिठाइयां बांटे और अबीर गुलाल खेलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी किया।

तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी जी का जादू सिर चढ़कर बोला है। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने लोगों ने राष्ट्रीयता की भावना से अपना मत दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का वोटर कमाल का है। हर वर्ग के व्यक्ति ने ये जान लिया है कि राष्ट्र का सही नेतृत्व कौन कर सकता है।

भाजपा नेता सुनील कुमार चौधरी ने कहा मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लोगों ने जान लिया है कि मोदी जी का नेतृत्व, मोदी जी की नीतियां और उनकी नियत साफ है। यही कारण है कि इस चुनाव परिणाम ने स्पष्ट कर दिया कि 2024 में एक बार फिर से लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा भाजपा के शासनकाल में लोग खुद को सुरक्षित और गौरवान्वित महसूस करते हैं। धारा 370 हटाना और राम मंदिर बनाना लोगों के दिल में मोदी ने जगह बना लिया। राज्यों में कई लाभकारी योजनाओं ने भाजपा को काफी लाभ दिया। 2024 में फिर से मोदी की सरकार होगी।

मौके पर वार्ड पार्षद रेखा देवी, भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, गोपाल चौधरी, पिंटू कुमार, अमित वर्णवाल ,नीरज कुमार लाल, देवेंद्र विश्वकर्मा, प्रिंस कुमार, प्रदीप कुमार, दिनेश गुप्ता आदि ने भी प्रचंड जीत पर तीनों राज्यों के जनता के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट