राज्य बीस सूत्री कमेटी का गठन, सीएम नीतीश बने अध्यक्ष और सम्राट चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष...
उमेश कुशवाहा और ललन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव, नीलम देवी, संगीता देवी, भरत बिंद, मुरारी प्रसाद गौतम, सिद्धार्थ सौरव, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश वर्मा, भारती मेहता और चंदन सिंह बीस सूत्री समिति के सदस्य बनाये गये हैं।

PATNA: राज्य में कैबिनेट के विस्तार होने के बाद अब राज्यस्तरीय बीस सूत्री समिति का भी गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष के रूप में सीएम नीतीश कुमार तो वही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं।
बता दें, उमेश कुशवाहा और ललन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव, नीलम देवी, संगीता देवी, भरत बिंद, मुरारी प्रसाद गौतम, सिद्धार्थ सौरव, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश वर्मा, भारती मेहता और चंदन सिंह बीस सूत्री समिति के सदस्य बनाये गये हैं।