नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पहुँची मोतिहारी, 138 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुँची। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियाँ चाक-चौबंद रहीं और कार्यक्रम को लेकर आम लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
NBC24 DESK - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुँची। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियाँ चाक-चौबंद रहीं और कार्यक्रम को लेकर आम लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी स्थित महिला आई०टी०आई० एवं सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 138 करोड़ रुपये की 30 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया, वहीं 34 करोड़ रुपये की लागत से 40 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं से जिले के आधारभूत ढांचे, शिक्षा, रोजगार और आवागमन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने मोतिहारी से सटे मजूरहाँ क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।इसके बाद मुख्यमंत्री मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुँचे, जहाँ उन्होंने आम लोगों और जीविका दीदियों के साथ जनसंवाद किया। जनसभा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, महिला और युवाओं का सशक्तिकरण है और समृद्धि यात्रा इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने का माध्यम है।जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के समापन पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Manshi Pandey