मोदी अडानी भाई-भाई सेबी के संग खाई मलाई- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक देशभर में कांग्रेस की सेना ने पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पटना में भी गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे ठीक वक्त पर कांग्रेस के सभी नेता जुटे

मोदी अडानी भाई-भाई सेबी के संग खाई मलाई- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

PATNA: पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक देशभर में कांग्रेस की सेना ने पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पटना में भी गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे ठीक वक्त पर कांग्रेस के सभी नेता जुटे। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह की अगुवाई में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ पूरे बिहार से आए कांग्रेस के युवा नेताओं ने भी प्रदर्शन किया। देखते-देखते प्रदर्शनकारियों की संख्या सैंकड़ों में हो गई। फिर क्या था काफिला निकल पड़ा पटना के ईडी दफ्तर। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सेबी प्रमुख की इस्तीफे की मांग उठने लगी। पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन चरम पर देखने को मिला।

खुलकर बोले अखिलेश सिंह

मीडिया से बात करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से साफ हो गया है कि ईडी और सेबी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है। सेबी प्रमुख को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ईडी और सेबी सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई करती है। सत्ता में बैठे लोगों की कठपुतली बनी हुई है।

वहीं मीडिया से बात करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि " आज के प्रदर्शन में काफी जोश था, पूरे देश में एक ऐसा माहौल बन रहा है।  ई़डी के खिलाफ भरोसा टूट गया है। सरकार ने अपनी विश्वसनियता खो दी, सरकार मोदी की है मगर उनका बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ कहता है। यदि आज सभा चुनाव हो तो पूरे देश में इंडिया का परचम लहराएगा। 2025 में बिहार के विधान सभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

उत्साह में दिखे कांग्रेसी नेता

कम समय के लिए ही सही लेकिन विपक्ष के तौर पर कांग्रेस के नेताओं का प्रदर्शन असरदार के सवाल पर कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोदी अडानी भाई-भाई सेबी के संग खाई मलाई के बैनर पोस्टर से पूरा गांधी मैदान गूंजने लगा।

प्रदर्शन के दौरान जाम की स्थिति

कांग्रेस के आज के प्रदर्शन में ऑफिस आने जाने वालों के साथ-साथ स्कूल वाहनों को भी प्रदर्शन का शिकार होना पड़ा। कांग्रस के नेताओं की बड़ी-बड़ी गाड़ियां और युवा कार्यकर्ता के बाइक से जाम की

स्थिति बनी रही। बेतरतीब तरीके से पार्किग ने यातायात बाधित करने में अहम भूमिका निभाई। आम लोगों के साथ-साथ गांधी मैदान स्थित स्टैट बैंक, विस्कोमान और अन्य अधिकारियों के कार्यालय के कर्मचारियों को भी जाम से जूझना पड़ा।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट