कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- खुद हजारों करोड़ भर लिए और हमारे बैक अकाउंट फ्रीज कर दिए...

भारत पूरी दुनिया में लोकतंत्र, मूल्यों और आदर्शों के लिए जाना जाता है। पिछली दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई सामने निकलकर आई है। किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक होता है। सभी के लिए सभी चीज़ें एक जैसी होनी चाहिएऔर समान अवसर होने चाहिए।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-  खुद  हजारों करोड़ भर लिए और हमारे बैक अकाउंट फ्रीज कर दिए...
Image Slider
Image Slider
Image Slider

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं, इस बीच विपक्ष के तरफ से लगातार एक मुद्दा उठाया जा रहा हैं वो मुद्दा है इलेक्टोरल बॉन्ड का। ऐसे में कांग्रेस ने गुरुवार को इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस  पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि- हमारा खाता फ्रीज कर दिया गया है। खाता फ्रीज करना सत्ताधारी दल का सबसे  खतरनाक खेल है।  बीजेपी ने खुद के पास तो हजारों करोड़ भर लिए और हमारे बैक अकाउंट फ्रीज कर दिए।

बता दें, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि - भारत पूरी दुनिया में लोकतंत्र, मूल्यों और आदर्शों के लिए जाना जाता है। पिछली दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई सामने निकलकर आई है। किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक होता है। सभी के लिए सभी चीज़ें एक जैसी होनी चाहिएऔर  समान अवसर होने चाहिए। 

साथ ही कांग्रेस प्रेसिडेंट ने कहा कि- आज से पहले  भारत की छवि थी उस पर प्रश्न चिन्ह उठ गया है। हम बराबरी से चुनाव ना लड़ पाएं इसलिए खाते सीज कर दिए हैं। एक राजनीतिक दल को चुनाव लड़ने में बाधा उत्पन्न कर खतरनाक खेल खेला गया है। हर तरफ सिर्फ इनका ही विज्ञापन लगा है, उसमें भी मोनोपोली है। 

मालूम हो, मल्लिकार्जुन खरगे के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो मुद्दा हमने उठाया है वो बहुत अहम है। ये मुद्दा सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. जनता के द्वारा दिए गया पैसा हमसे लूटा जा रहा है ये अलोकतांत्रिक है।