बिहार में बना 'मेक इन इंडिया' इंजन अब अफ्रीका करेगा इस्तेमाल, रेलवे को मिली बड़ी सफलता

बिहार के लिए और भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ी कामयाबी सामने आई है। अब बिहार में निर्माण हो रहे आधुनिक रेलवे इंजन अफ्रीकी देशों को निर्यात किए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए दानापुर मंडल रेल प्रबंधक जयंत चौधरी ने दानापुर में बताया कि यह भारतीय रेलवे की निर्माण क्षमता (Manufacturing Capability) की बड़ी उपलब्धि है।

बिहार में बना 'मेक इन इंडिया' इंजन अब अफ्रीका करेगा इस्तेमाल,  रेलवे को मिली बड़ी सफलता
Image Slider
Image Slider
Image Slider

DANAPUR : बिहार के लिए और भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ी कामयाबी सामने आई है। अब बिहार में निर्माण हो रहे आधुनिक रेलवे इंजन अफ्रीकी देशों को निर्यात किए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए दानापुर मंडल रेल प्रबंधक जयंत चौधरी ने दानापुर  में बताया कि यह भारतीय रेलवे की निर्माण क्षमता (Manufacturing Capability) की बड़ी उपलब्धि है।

छपरा के मढ़ौरा रेल फैक्ट्री में 12,000 हॉर्सपावर के शक्तिशाली इंजन तैयार किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से लैस हैं। उन्होंने बताया कि "हमारी टेक्नोलॉजी अब इतनी विकसित हो चुकी है कि हम विश्वस्तरीय इंजन बना रहे हैं। लागत के लिहाज से भी हम काफी प्रतिस्पर्धी हैं। उन्होंने आगे कहा, "यह केवल अफ्रीका तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले वर्षों में हम देखेंगे कि भारत यूरोप और अमेरिका जैसे विकसित देशों को भी रेलवे इंजन निर्यात कर रहा होगा।"

 लोकोमोटिव फैक्ट्री में फ्रांसीसी कंपनी अल्सटॉम के साथ साझेदारी में हाई-पावर लोकोमोटिव बनाए जा रहे हैं। यह ‘मेक इन इंडिया’ के तहत एक प्रमुख परियोजना है, जो भारत को रेलवे मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

दानापुर से रजत कुमार की रिपोर्ट