बिहार में कानून-व्यवस्था को नई ताकत : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिए। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में भव्य रूप में आयोजित किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत बिहार सरकार के कई मंत्री मंच पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कानून का राज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर पुलिस बल की भर्ती कर रही है।

PATNA : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं, और इस कड़ी में शनिवार को नीतीश कुमार ने को 21391 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्री और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री, योजना एवं विकास मंत्री और पुलिस महानिदेशक भी मंच पर मौजूद थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस में अब कुल 2.29 लाख कर्मी होंगे और जरूरत पड़ने पर इससे भी अधिक पदों पर बहाली की जाएगी। उन्होंने मंच से अधिकारियों को खड़ा कर कहा जल्दी बहाली करेंगे न..? मुख्य सचिव, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यह स्पष्ट संदेश था कि पुलिस बल में खाली पदों को शीघ्रता से भरा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में सिर्फ 42,481 पुलिसकर्मी थे। जब उनकी सरकार बनी तो उन्होंने यह संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
वहीं, समारोह में शामिल उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति कर रहा है। अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस बल को सशक्त किया गया है। हर थाना को वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को ईमानदारी से काम करने और मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने का आह्वान किया। साथी ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस को पूर्ण स्वतंत्रता दी है।
उन्होंने कहा, “पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को इतनी छूट दी है। आज बिहार में गंभीर अपराधों में गिरावट आई है। महिला सशक्तिकरण के तहत पुलिस बल में महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। वहीं, बिहार के पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का आदेश है कि पुलिस विभाग 'ट्रिपल-सी' पर कम करे जो आज नव नियुक्त नौजवान की बहाली हुई है वह अपने कार्यों को ईमानदारी से निर्वहन करें मुख्यमंत्री के उम्मीद पर खराब उतरे ताकि बिहार में सुशासन स्थापित हो सके।