मकर संक्रांति भोज के बाद लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं में विवाद, जोरदार हंगामा
मकर संक्रांति का मौका है मतलब दही–चूड़ा भोज और बिहार की सियासत इसी भोज में तय होता है इसी बीच मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर जमुई सांसद अरुण भारती द्वारा आयोजित दही–चूड़ा भोज के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं के बीच आपस विवाद हो गया।
NBC24 DESK- मकर संक्रांति का मौका है मतलब दही–चूड़ा भोज और बिहार की सियासत इसी भोज में तय होता है इसी बीच मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर जमुई सांसद अरुण भारती द्वारा आयोजित दही–चूड़ा भोज के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं के बीच आपस विवाद हो गया। बताया जाता है कि दही–चूड़ा खाने को लेकर जमुई के स्थानीय कार्यकर्ताओं और तारापुर से आए कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई। जानकारी के अनुसार, दही–चूड़ा भोज में जमुई विधानसभा क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में लोजपा (आर) के कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

इसी दौरान भोजन व्यवस्था को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष फैल गया और दही–चूड़ा लेने को लेकर आपसी विवाद उत्पन्न हो गया। हालांकि, सांसद अरुण भारती ने स्वयं मौजूद रहकर सभी कार्यकर्ताओं को दही–चूड़ा खिलाया और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न कराया। लेकिन जैसे ही सांसद अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए, उसके कुछ ही क्षण बाद कार्यकर्ताओं के बीच धक्का–मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई।मामले की जानकारी मिलते ही जमुई के लोजपा (आर) नेताओं ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और समझा–बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। नेताओं की पहल से विवाद शांत हुआ और किसी प्रकार की बड़ी घटना नहीं हुई।
Manshi Pandey