लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, भोला यादव समेत 3 के खिलाफ CBI ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में लालू यादव के साथ उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सीबीआई (CBI) ने नौकरी घोटाले के लिए तत्कालीन रेल मंत्री के विशेष अधिकारी सहित 3 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया है।

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव  की बढ़ी मुश्किलें, भोला यादव समेत 3 के खिलाफ CBI ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

PATNA: बिहार में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के द्वारा रैलियों का दौर शुरु हो चुका है। पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जोरदार हमला कर रहे हैं। इन्हीं सबसे के बीच लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में लालू यादव के साथ उनके करीबियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सीबीआई (CBI) ने नौकरी घोटाले के लिए तत्कालीन रेल मंत्री के विशेष अधिकारी सहित 3 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया है। सीबीआई ने तीन आरोपितों अशोक कुमार, बबीता कुमारी और भोला यादव के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

भोला यादव लालू प्रसाद यादव के निजी सचिव थे। विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि भोला यादव लालू के सचिव थे, वे ही प्रबंधन कर रहे थे और उनके निर्देश ही अधिकारियों तक जाते थे। भोला यादव के कंप्यूटर से कुछ दस्तावेजी साक्ष्य भी प्राप्त किए गए थे।

बता दें कि अदालत ने मामले में बीते वर्ष पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ समन जारी किया था। सीबीआई ने इस घोटाले में लालू, राबड़ी, उनकी बेटी मीसा भारती और 13 अन्य के खिलाफ अक्टूबर 2022 में मुख्य आरोप पत्र दायर किया था।