सीएम नीतीश की रैली पर सम्राट चौधरी ने जोड़े हाथ, कहा- नीतीश कुमार पहले बिहार में बोलें, उसके बाद..

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की रैली पर रविवार को तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर बिहार के मुख्यमंत्री से कहता हूं कि नीतीश कुमार पहले बिहार को संभाले। बिहार में कुछ बोले उसके बाद अन्य राज्यों में कुछ बोलें।

सीएम नीतीश की रैली पर सम्राट चौधरी ने जोड़े हाथ, कहा- नीतीश कुमार पहले बिहार में बोलें, उसके बाद..

PATNA: नई दिल्ली में बीते 29 दिसंबर हुए जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली है। जिसके बाद बिहार से दिल्ली तक राजनीतिक गलियारा गरमाया हुआ है। इन्हीं सबके बीच बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की रैली पर रविवार को तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर बिहार के मुख्यमंत्री से कहता हूं कि नीतीश कुमार पहले बिहार को संभाले। बिहार में कुछ बोले उसके बाद अन्य राज्यों में कुछ बोलें।

वहीं, सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर निशान साधते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो और परिवार बचाओ यात्रा है। कांग्रेस अगर भारत को जोड़ना चाहती तो कश्मीर के मुद्दे पर धारा 370 पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ कांग्रेस को होना चाहिए था। सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर अखंड भारत का सपना सच करना चाहते हैं तो उसमें हम पीओके को जोड़ना चाहते हैं तो कांग्रेस को साथ देना चाहिए था।

आपको बताते चलें कि तीसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में रैली करेंगे। झारखंड के रामगढ़ में 21 जनवरी और हरियाणा के रोहतक में 17 फरवरी को उनकी रैली होगी। उत्तर प्रदेश की रैली की तिथि अभी तय नहीं हुई है। जनवरी अंत में इसकी संभावना है।