रामकृष्णा नगर के जगनपुरा में खटाल संचालक को मारी गोली, दामाद पर ही वारदात को अंजाम देने का शक

राजधानी पटना में आपराधिक घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की सुबह फिर पटना का इलाका सहम उठा। ताजा मामला पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित जगनपुरा इलाके का है, जहां 55 वर्षीय चंद्रकांत प्रसाद उर्फ शिवजी को गोली मार दी गई है। घायल अधेड़ का बाईपास स्थित फोर्ड अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायल चंद्रकांत प्रसाद खटाल चलाते हैं और उनके दामाद ने ही अपने साथियों के साथ उनपर गोली चलाई है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रकांत प्रसाद की बेटी की हत्या हुई थी और इस मामले में उनके दामाद पर ही आरोप लगा था। इसी मामले में दामाद जेल में था। चार दिन पूर्व ही दामाद जेल से छूट कर आया है।

रामकृष्णा नगर के जगनपुरा में खटाल संचालक को मारी गोली, दामाद पर ही वारदात को अंजाम देने का शक
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : राजधानी पटना में आपराधिक घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की सुबह फिर पटना का इलाका सहम उठा। ताजा मामला पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित जगनपुरा इलाके का है, जहां 55 वर्षीय चंद्रकांत प्रसाद उर्फ शिवजी को गोली मार दी गई है।

 घायल अधेड़ का बाईपास स्थित फोर्ड अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायल चंद्रकांत प्रसाद खटाल चलाते हैं और उनके दामाद ने ही अपने साथियों के साथ उनपर गोली चलाई है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रकांत प्रसाद की बेटी की हत्या हुई थी और इस मामले में उनके दामाद पर ही आरोप लगा था। इसी मामले में दामाद जेल में था। चार दिन पूर्व ही  दामाद जेल से छूट कर आया है।

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में दामाद की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि दामाद ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर चंद्रकांत पर गोली चलाई है। अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है। सभी की उम्र 20 से 22 वर्ष के आसपास थी और सभी ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट