बिहार के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में भारत एवं बिहार का परचम लहराया

मलेशिया के क्वाला लूमपुर स्थित तितिवंग्सा स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें 18 देशों ने भाग लिया, जिसमें भारत के अनेकों राज्यों से 20 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें बिहार से 05 कराटे खिलाड़ियों ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का नाम रौशन किया, जिसने बिहार को 4 पदक हासिल हुए।

बिहार के कराटे खिलाड़ियों ने मलेशिया में भारत एवं बिहार का परचम लहराया
Image Slider
Image Slider
Image Slider

KHAGAUL/PATNA: मलेशिया के क्वाला लूमपुर स्थित तितिवंग्सा स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें 18 देशों ने भाग लिया, जिसमें भारत के अनेकों राज्यों से 20 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें बिहार से 05 कराटे खिलाड़ियों ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का नाम रौशन किया, जिसने बिहार को 4 पदक हासिल हुए।

आयुष कुमार एवम अभिषेक कुमार सिंह ने ( स्वर्ण ) पदक जीता, रजत पदक में अहम श्रीवास्तव ने जीता और कांस्य पदक में प्रीत गन्धर्व ने जीत कर भारत और बिहार का नाम रौशन किया। मलेशिया से पदक जीतकर लौटे सभी कराटे खिलाड़ियों को बिहार के पटना जंक्शन पर ए०बी०एस०एस०के०ए० के गणमान्य पदाधिकारियों ने फूल माला एवं बुके से सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोच शिहान गौतम का भव्य स्वागत किया

संघ के पदाधिकारियों में संघ के महासचिव शिहानदाई निशा पाल, कोषाध्यक्ष सेंसेई विक्रम पाल,उपाध्यक्ष सेंसेई राजेश कुमार , सेंसेई असलम, सेंसेई इंद्रजीत, एवं अभिभावकों ने पदक जीते सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोच को बहुत बहुत शुभकामनाएँ दी।

दानापुर से रजत राज की रिपोर्ट