नवादा में दगाबाज दोस्त ने अपने हीं दोस्त को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

नवादा में दगाबाज दोस्त ने अपने हीं एक दोस्त के सीने में गोली मार दी है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। गोलीबारी की वारदात को उसवक्तअंजाम दिया गया, जब 14 साल का प्रेम कुमार अपनी पान की गुमटी खोल कर बैठा था, तभी किसी विवाद को लेकर राहुल कुमार ने उसके सीने में गोली मार दी।

नवादा में दगाबाज दोस्त ने अपने हीं दोस्त को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NAWADA : नवादा में दगाबाज दोस्त ने अपने हीं एक दोस्त के सीने में गोली मार दी है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।  गोलीबारी की वारदात को उसवक्तअंजाम दिया गया, जब 14 साल का प्रेम कुमार अपनी पान की गुमटी खोल कर बैठा था, तभी किसी विवाद को लेकर  राहुल कुमार ने उसके सीने में गोली मार दी।

गोलीबारी की घटना नवादा के राजेंद्र नगर स्थित सदर ब्लॉक के पास हुई है। गोलीबारी में घायल लड़के को गंभीर अवस्था में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। गोलीबारी में घायल लड़का गोपाल नगर मोहल्ले के निवासी रंजित चौधरी का 14 साल का बेटा प्रेम कुमार है। परिजनों ने गोपाल नगर मोहल्ले के निवासी राहुल कुमार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, डीएसपी अनोज कुमार पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गये हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट