बिहार में सिगरेट लाने से किया मना तो लड़के ने बच्चे के सिर में मारी गोली, इलाके में हड़कंप

बिहार के मुंगेर से एक खौफनाक खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां सिगरेट लाने से मना करने पर मनबढ़ लड़के ने एक बच्चे के सिर में गोली मार दी।

बिहार में सिगरेट लाने से किया मना तो लड़के ने बच्चे के सिर में मारी गोली, इलाके में हड़कंप
Image Slider
Image Slider
Image Slider

MUNGER: बिहार के मुंगेर से एक खौफनाक खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां सिगरेट लाने से मना करने पर मनबढ़ लड़के ने एक बच्चे के सिर में गोली मार दी। घटना जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर गांव की है। जहां मंगलवार की दोपहर में 8 वर्षीय अंशु कुमार ने सिगरेट लाने से मना कर दिया जिसके बाद युवक ने अंशु को गोली मार दी। गोली अंशु के बाईं आंख और ब्रेन को डैमेज करते हुए सिर के पीछे जाकर फंस गई। आनन-फानन में परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को भागलपुर रेफर कर दिया।

घायल अंशु के पिता गोविंदपुर निवासी शिक्षा सेवक रौशन कुमार ने बताया कि वह घर में प्लास्टर का काम करा रहे थे। घर में उनके पुत्र अंशू के अलावा कुछ बच्चे अलाव जलाकर आग सेंक रहे थे और पबजी फ्री फायर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आपराधिक प्रवृत्ति का युवक नीतीश भी वहां पहुंचकर आग सेंकने लगा। उसने अंशु से दुकान जाकर सिगरेट लाने को कहा। अंशु ने मना कर दिया तो नाराज होकर नीतीश ने अंशु पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि नीतीश या उसके परिवार से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। नीतीश एक अपराधी किस्म का युवक है। घटना के संबंध में धरहरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि बच्चे को गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गोली मारने वाला युवक फरार हो चुका था। उसकी तलाश की जा रही है।