IGL Gas Scam से बचे, हो रहा साइबर फ्रॉड
IGL उपभोक्ताओं को इन दीनो आ रहे है स्कैम मैसेज "आज हि कट जायेग गैस कनेक्शन" IGL उपभोक्ताओं के साथ हो रहा है फ्रॉड, इससे बचने के लिए भूल के भी न करे यह गलतियां सबसे पहले जानिये IGL है क्या ?
IGL उपभोक्ताओं को इन दीनो आ रहे है स्कैम मैसेज "आज हि कट जायेग गैस कनेक्शन" IGL उपभोक्ताओं के साथ हो रहा है फ्रॉड, इससे बचने के लिए भूल के भी न करे यह गलतियां।
सबसे पहले जानिये IGL है क्या ?
पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन खाना पकाने और पानी गर्म करने के लिए एक पाइपलाइन के ज़रिए सीधे आपके घर तक लगातार नेचुरल गैस पहुँचाता है, जिससे भारी LPG सिलेंडरों को दोबारा ऑर्डर करने या उन्हें स्टोर करने की ज़रूरत खत्म हो जाती है। IGL करोड़ो घरो में PNG गैस सप्लाई करती है, पाइप के जरिए रसोई तक पहुंचने वाली पीएनजी (PNG) गैस का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है।
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) जैसे बड़े क्षेत्रों में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल (IGL) करोड़ों घरों में पीएनजी गैस की सप्लाई करती है। बिजली के बिल की तरह ही पीएनजी गैस का भी हर महीने या दो महीने में बिल आता है, जिसे उपभोक्ता ऑनलाइन या ऐप के जरिए चुकाते हैं ।
बाजार में इन दिनों एक नया 'आईजीएल गैस कनेक्शन स्कैम' (IGL Gas Scam) तेजी से पैर पसार रहा है, जिसमें लोगों को उनका गैस कनेक्शन तुरंत काटने की धमकी दी जा रही है। रोजमर्रा की सबसे जरूरी चीज यानी रसोई गैस बंद होने के डर से लोग बिना सोचे-समझे ठगों के झांसे में आ जाते हैं और पल भर में अपना बैंक खाता खाली करवा बैठते हैं। इस गंभीर खतरे को देखते हुए कंपनी और पुलिस ने उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष चेतावनी और गाइडलाइन जारी की है।
कैसे कर रहे है स्कैम?
इस नए साइबर फ्रॉड का तरीका बेहद शातिर है। ठग सबसे पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर एक टेक्स्ट मैसेज या व्हाट्सएप (WhatsApp) मैसेज भेजते हैं। इस मैसेज में बेहद डराने वाली भाषा लिखी होती है,
जैसे की - "प्रिय ग्राहक, आपके आईजीएल गैस बिल का भुगतान न होने के कारण आज रात 9:30 बजे आपका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। असुविधा से बचने के लिए तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर हमारे अधिकारी से संपर्क करें।"
कई बार मैसेज भेजने के बजाय सीधे फोन कॉल भी आती है, जिसमें सामने वाला व्यक्ति खुद को आईजीएल का बड़ा अधिकारी या कर्मचारी बताता है। वह बहुत ही कड़े और प्रोफेशनल लहजे में बात करता है ताकि उपभोक्ता को जरा भी शक न हो। जब कोई आम इंसान यह सोचता है कि रात को गैस कटने पर खाना कैसे बनेगा, तो वह घबरा जाता है। इसी घबराहट और डर का फायदा उठाकर ठग उपभोक्ता को अपने जाल में फंसाते हैं और उनसे तुरंत एक फर्जी लिंक पर क्लिक करने या एक अज्ञात ऐप डाउनलोड करने को कहते हैं।
एक कॉल और हो जाता है काम!
जैसे ही कोई उपभोक्ता उनके द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल करता है, ठग उसे कहते हैं कि आपका बिल अपडेट नहीं हुआ है या कोई तकनीकी खराबी है। इसे ठीक करने के लिए वे उपभोक्ता को अपने फोन में 'AnyDesk', 'TeamViewer' या 'RustDesk' जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए मजबूर करते हैं। वे दावा करते हैं कि इस ऐप के जरिए वे आपके बिल को ऑनलाइन सिस्टम में तुरंत अपडेट कर देंगे। लेकिन जैसे ही कोई इन ऐप्स को डाउनलोड करके ठगों को एक्सेस (Access) दे देता है, ठगों को उस व्यक्ति के पूरे मोबाइल फोन का रिमोट कंट्रोल मिल जाता है।
इसके बाद, जब उपभोक्ता उनके कहने पर केवल 10 या 11 रुपये का टोकन अमाउंट ट्रांसफर करने के लिए अपने नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) या क्रेडिट कार्ड की डिटेल डालता है, तो ठग स्क्रीन पर उसका पासवर्ड और ओटीपी (OTP) देख लेते हैं। इसके तुरंत बाद, वे उपभोक्ता के बैंक खाते से सारे पैसे उड़ा देते हैं और फोन काट देते हैं।
आप क्या कर सकते है ?
इस तरह के भयानक डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए आईजीएल ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि कंपनी कभी भी अपने किसी ग्राहक को इस तरह के धमकी भरे मैसेज या व्यक्तिगत नंबरों से कॉल नहीं करती है। आईजीएल का एक तय नियम है कि यदि किसी का बिल बकाया भी है, तो कंपनी नियमानुसार कई बार लिखित नोटिस भेजती है और कनेक्शन काटने से पहले एक लंबी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाता है।
अचानक रातों-रात किसी का कनेक्शन कभी नहीं काटा जाता। इसलिए, यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आता है, तो सबसे पहले घबराना बंद करें। उस मैसेज में दिए गए किसी भी अज्ञात नंबर पर कॉल न करें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें। कोई भी समस्या होने पर केवल आईजीएल की आधिकारिक वेबसाइट या उनके अधिकृत कस्टमर केयर नंबर पर ही संपर्क करके अपने बिल का स्टेटस चेक करें। NBC 24 के लिए पटना से अफ़ीफ़ा निज़ामी की रिपोर्ट।