बिहार में मानवता शर्मसार, गूंगी लड़की का हाथ-पैर बांधकर दो युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने दरिंदों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक 20 साल की गूंगी लड़की का हाथ पैर बांधकर दरिंदों ने गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है।

बिहार में मानवता शर्मसार, गूंगी लड़की का हाथ-पैर बांधकर दो युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने दरिंदों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

KATIHAR: बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक 20 साल की गूंगी लड़की का हाथ पैर बांधकर दरिंदों ने गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता अर्धनग्न हालत में मक्के के खेतों में मिली। दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया था, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि स्पीडी ट्रायल चलवाकर उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता बकरी के लिए खेत में घास काटने के लिए शुक्रवार को खेत में गई थी। उसी समय आरोपी मो. सलमान और मो. सैया ने उसे दबोच लिया और मक्के के खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म गिया। लड़की मक्के के खेत में पड़ी थी। आस पास पशु चरा रहे लोगों ने उसे देखा तो इशारे में उसने जानकारी दी। चरवाहों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वे फरार हो गए। चरवाहों की सूचना पर गांव के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गयी।

घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उच्च अधिकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थाना अध्यक्ष फुलेन्दर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के अधार और मोबाईल लोकेशन से शुक्रवार के ही रात्री डेढ़ बजे कठौतिया गांव पहुंच कर छापामारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।