मतदान से पहले मुंगेर में मिला हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप, पुलिस ने इलाका किया सील

मुंगेर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां कूड़े के ढेर में हैंड ग्रेनेड जैसी वस्तु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा इलाके को सील कर दिया गया और बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया।

मतदान से पहले मुंगेर में मिला हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप, पुलिस ने इलाका किया सील
Image Slider
Image Slider
Image Slider

MUNGER: बिहार का सियासी गलियारा 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर गरमाया हुआ है। देश समेत  बिहार में दो चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। वहीं तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने को हैं। इन्हीं सबके बीच मुंगेर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां कूड़े के ढेर में हैंड ग्रेनेड जैसी वस्तु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा इलाके को सील कर दिया गया और बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। एसपी ने कहा कि बम निरोधक दस्ता के जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वह बम है या कुछ और?

जानकारी के अनुसार, वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के सत्यभामा कॉलेज के पास आज कुछ लोगों ने कूड़े के ढेर पर एक हैंड ग्रेनेड जैसा वस्तु को देखा। इसके बाद वहां हलचल मच गई। इलाके में यह बात आग की तरह फैल गई। पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस बात की सूचना वासुदेवपुर थाना को दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा तुरंत इलाके को सील करते हुए इस बात की जानकारी मुंगेर एसपी को दी गई। वहीं एसपी ने इस मामले में बम निरोधक दस्ता को बुलाकर जांच करवाने का निर्देश। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मामले को गंभीरता से लिया गया है।

बता दें कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद हैं। मुंगेर में चौथे तरण के तहत 13 मई को वोट डाले जाएंगे। इसी बीच बैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप है। वैसे जिस जगह हैंड ग्रेनेड मिला है, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर मतदान केन्द्र है। 13 मई को मतदान केंद्र संख्या 76 प्राथमिक विद्यालय रायसर में वोट डाले जाएंगे।