वैशाली में खूब गरजे चिराग पासवान, कहा- मेरा गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ....

चिराग पासवान ने कहा- चुनाव को लेकर सरगर्मियां एकदम बढ़ी हुई है। गठबंधन और प्रत्याशियों को लेकर तमाम तरीके की बातें प्रमुखता से सुर्खियां बनी हुई है। लंबे समय से लोग इस बात का कयास लगा रहे हैं चिराग पासवान किसके साथ गठबंधन करेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसके साथ आने वाला चुनाव लड़ेंगी।

वैशाली में खूब गरजे चिराग पासवान, कहा- मेरा गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ....
Image Slider
Image Slider
Image Slider

VAISHALI: देश में लोकसभा का चुनाव होने जा रहा हैं। चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुआ है लेकिन सभी लोकसभा क्षेत्रों में नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। इस कड़ी में आज यानी रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने वैशाली लोकसभा क्षेत्र के साहेबगंज में जन आशीर्वाद सभा को संबोधित किया। चिराग की इस रैली में लोगों की भारी भीड़ देखी गयी। 

बता दें की सभा को सम्बोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा- चुनाव को लेकर सरगर्मियां एकदम बढ़ी हुई है। गठबंधन और प्रत्याशियों को लेकर तमाम तरीके की बातें प्रमुखता से सुर्खियां बनी हुई है। लंबे समय से लोग इस बात का कयास लगा रहे हैं चिराग पासवान किसके साथ गठबंधन करेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसके साथ आने वाला चुनाव लड़ेंगी। चिराग पासवान का तालमेट सिर्फ और सिर्फ बिहार की जनता के साथ है। चिराग पासवान जब तक जियेगा वो बिहार और बिहारियों के लिए समर्पित रहेगा। चिराग पासवान को ना कभी सत्ता का मोह रहा है ना सत्ता का लालच रहा है। मेरा आदर्श सिर्फ और सिर्फ बिहारियों के लिए समर्पित है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा- चुनाव से ठीक पहले आज हम एकजुट हुए है। कई सरकारे आई कई सरकारे गयी कई गठबंधन हुए कई गठबंधन टूटे लेकिन आज भी हमारे प्रदेश की समस्याएं वही की वही मौजूद है। आज यही आग्रह करने आया हूं हमारे प्रदेश को बार-बार कई सरकारों ने लूटा है कई राजनैतिक दल के नेताओं ने  बड़ी-बड़ी वादे किये लेकिन हकीकत यह है बिहार आज वही खड़ा है। बिहार बर्बादी की ओर अग्रसर हुआ है। चिराग ने कहा कि आज भी हमारे बिहार के युवा यहां से पलायन करने के लिए मजबूर है। आज भी हमारे युवा शिक्षा और रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में जाते हैं। ये चुनाव का समय है हमलोगों को सही फैसला लेना होगा।