ललन सिंह के इस्तीफे की खबर के बीच आनन-फानन में विजय चौधरी ने किया प्रेस कॉंफ्रेंस, बताई क्या है सच्चाई?

ललन सिंह के इस्तीफे की खबर के बीच बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार खास विजय कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता कर सबकुछ साफ कर दिया है। उन्होंने ललन सिंह के इस्तीफे की खबर का खंडन करते ऐसी बातों से साफ इंकार कर दिया

ललन सिंह के इस्तीफे की खबर के बीच आनन-फानन में विजय चौधरी ने किया प्रेस कॉंफ्रेंस, बताई क्या है सच्चाई?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: मंगलवार(26 दिसंबर) के सुबह से ही बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अपने पद से इस्तीफे देने खबर के बाद से प्रदेश सहित देश के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा था। पटना जेडीयू ऑफिस में हलचल तेज होने के साथ नेताओं का आना-जाना शुरु हो गया। इन्हीं सबके बीच बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार खास विजय कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता कर सबकुछ साफ कर दिया है। उन्होंने ललन सिंह के इस्तीफे की खबर का खंडन करते ऐसी बातों से साफ इंकार कर दिया।

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है, पार्टी कार्यालय को इसकी सूचना नहीं है। अटकलें पैदा हुई है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि, 29 को दिल्ली में जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही राष्ट्रीय परिषद की भी बैठक हो रही है। यह आयोजन काफी टाइम से नहीं हुआ था। इसलिए बैठक की जा रही है।

वहीं विजय चौधरी ने कहा कि, इंडिया गठबंधन में भी सभी पार्टियां है। कैसे सीट शेयरिंग होगी, क्या रणनीति होगी, कैसे काम होगा इसलिए यह बैठक का आयोजन किया जा रहा है। वहीं ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर विजय चौधरी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, सुशील मोदी कुछ भी बोलते हैं। बीजेपी में उनका कोई सम्मान नहीं है। वह ऐसे ही कुछ भी बोलते हैं। खबर झुठी फैलाई गई है।

 आपको बता दें कि खुद ललन सिंह ने भी अपने इस्तीफे का खंडन किया है। जानकारी के अनुसार ललन सिंह ने भी एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान अपने इस्तीफे की खबर का खंडन किया है। ललन सिंह ने कहा कि, मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। मेरे इस्तीफे की खबर झुठी है। वहीं ललन सिंह के इस बयान के बाद उनकी इस्तीफे की उठ रही अटकलों पर विराम लग गया है।

पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट