सीतामढ़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के विरोध में करणी सेना ने निकाला आक्रोश मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ एनकाउंटर की मांग

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद राजस्थान से बढ़ता आक्रोश देश के कई राज्यों तक पहुंच चुका है अब बिहार के सीतामढ़ी में भी करणी सेना जमकर बवाल काटा है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शहर के महंथ साह चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक आक्रोश मार्च निकाला।

सीतामढ़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के विरोध में करणी सेना ने निकाला आक्रोश मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ एनकाउंटर की मांग

SITAMADHI: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद राजस्थान से बढ़ता आक्रोश देश के कई राज्यों तक पहुंच चुका है अब बिहार के सीतामढ़ी में भी करणी सेना जमकर बवाल काटा है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शहर के महंथ साह चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया।करणी सैनिकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए शूटर की गिरफ्तारी के साथ साथ उनके एनकाउंटर करने की मांग की है।

करणी सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी किसी एक समाज के लिए नहीं सर्व समाज के लिए कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता थे और उनकी दिनदहाड़े हत्या होना निश्चित तौर पर सरकार और प्रशासन की पूरी विफलता है उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनके परिवार के लोगों ने पहले ही सुरक्षा की मांग की थी अगर सुरक्षा मिली होती तो आज ये दिन देखने को नहीं मिलता। श्री सिंह ने मृतक गोगामेड़ी के परिवार को सुरक्षा देने के साथ मुहवाजा देने की मांग की। विवेक सिंह ने  कहा की हत्यारो की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आने वाले समय में सीतामढ़ी सहित पूरे बिहार को भी बंद किया जाएगा।

विंध्यवासिनी कुँवर,अमरेंद्र सिंह,अभय सिंह, अचल सिंह,प्रितेश सिंह ,सानू सिंह, अमरेश मुखिया ,सत्यम सिंह, शशि रंजन सिंह, रोहित सिंह, छोटू सिंह,चुनचुन सिंह, बंटी सिंह, केशव सिंह, विशाल सिंह,मनीष सिंह,शिवम सिंह, प्रणम महंत ,बी के सिंह, रोहित सिंह राजपूत,श्याम सिंह,शिवम गुप्ता, सोनू सराफ ,अशोक सिंह,सानू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

सीतामढ़ी से अमित कुमार की रिपोर्ट