बिहार में दरिंदे बाप ने 6 साल की बेटी से किया रेप, हत्या कर शव को पोखर किनारे फेंका, दो गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर से एक दरिंदे बाप की घिनौनी करतूत सामने आई है, जहां बाप ने अपनी ही 6 बेटी का रेप कर उसकी हत्या कर दी..

बिहार में दरिंदे बाप ने 6 साल की बेटी से किया रेप, हत्या कर शव को पोखर किनारे फेंका, दो गिरफ्तार

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से एक दरिंदे बाप की घिनौनी करतूत सामने आई है, जहां बाप ने अपनी ही 6 बेटी का रेप कर उसकी हत्या कर दी। घटना बीते 3 जनवरी की है। बाप ने अपनी बेटी से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव को पोखर किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी बाप समेत 2 लोगों की गिरफ्तारी की है। गुरुवार (11 जनवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एएसपी संजय कुमार पांडेय ने इसकी जानकारी दी।

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि तीन जनवरी की रात महिला अपने चार बच्चों के साथ घर के अंदर सोई हुई थी। उसका पति भी उसी कमरे में खाट पर सोया था। अचानक महिला की छह साल की बेटी जोर से चिल्लाई तो मां की नींद खुल गई। नींद खुली तो बच्ची महिला के पास नहीं थी। खाट पर बैठ कर रो रही थी और उसका पिता खाट पर ही सोया हुआ था। फिर महिला बेटी को लेकर सो गई। जब छोटा बेटा उठा तो देखा कि बच्ची गायब है। इसके बाद महिला अपने पति से झगड़ा करने लगी। इस पर पति ने मारपीट कर बेहोश कर दिया। सुबह उठकर अपनी पुत्री और पति को महिला ने खोजा लेकिन दोनों में से कोई नहीं मिला।

जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई कि महिला का पति पांच जनवरी को घर आया। उसके बाद फिर महिला ने अपने पति से पुत्री के बारे में पूछा तो उसने कहा कि रेप करने के बाद हत्या कर दी है उसने और छोटुआ के साथ मिलकर बाइक से ले जाकर छबकी पोखर के किनारे फेंक दिया है। पति ने धमकी दी कि यह बात वह किसी को बताई तो उसे भी जान से मार देगा।

इस मामले में महिला के बयान पर खानपुर थाने में हत्या व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड के आरोपित भरत यादव एवं शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित पिता ने घटना को लेकर सारी बातों को स्वीकार कर लिया है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर घटना से संबंधित चीजों को जब्त किया गया है।