पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, अब बिहार में 1 लीटर पेट्रोल के लिए चुकानी होगी कितनी कीमतें

बिहार में पेट्रोल-डीजल के नए दाम: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें में उछाल आया. ईंधन 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया. आज (शुक्रवार) से पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल पेट्रोल के नए रेट जारी कर दिए. ऐसे में बिहार में अब एक लीटर के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी.

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, अब बिहार में 1 लीटर पेट्रोल के  लिए चुकानी होगी कितनी कीमतें
Image Slider
Image Slider
Image Slider

बिहार में पेट्रोल-डीजल के नए दाम:  मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें में उछाल आया. ईंधन 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया. आज (शुक्रवार) से पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल पेट्रोल के नए रेट जारी कर दिए. ऐसे में बिहार में अब एक लीटर के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी.

पटनाः बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा  बदलाव . अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार 15 मई 2026 से नए रेट लागू कर दिए. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते  तनाव और जंग जैसे हालात का असर अब सीधे आम लोगों पर परने लगा ,  बिहार में भी पेट्रोल और डीजल करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया.

राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 105.37 रुपये से बढ़कर 108.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है. यानी पेट्रोल पर 3.32 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. वहीं डीजल की कीमत 91.65 रुपये से बढ़कर 94.65 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. डीजल पर करीब 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह नालंदा में भी तेल के दाम बढ़े हैं. यहां पेट्रोल 105.87 रुपये से बढ़कर 109.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है. डीजल की कीमत 92.10 रुपये से बढ़कर 95.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. तेल कंपनियों की ओर से जारी नए रेट शुक्रवार सुबह से लागू कर दिए गए हैं । पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।