321 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड संपन्न, डीआईजी ने दिलाई शपथ

रोहतास जिले के सासाराम स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) महिला बटालियन बेदा में मंगलवार को बक्सर एवं सहरसा जिला बल की 321 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई।

321 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड संपन्न, डीआईजी ने दिलाई शपथ
Image Slider
Image Slider
Image Slider

कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिला सिपाहियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ.सत्य प्रकाश ने परेड का निरीक्षण किया राष्ट्रीय सलामी ली तथा प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नव आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डीएम दीपक कुमार मिश्रा,एसपी रौशन कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। डीआईजी ने कहा कि सभी 321 प्रशिक्षु सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तैयार हैं।

कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिला सिपाहियों को शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु देश सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एनबीसी 24 के लिए रोहतास से अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट।