Mismatched Season 4: खत्म हुआ इंतजार, डिंपल-ऋषि की लव स्टोरी के आखिरी चैप्टर की शूटिंग शुरू
नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज ‘Mismatched’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। शो के चौथे और आखिरी सीजन की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।
Entertainment Desk: नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज ‘Mismatched’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। शो के चौथे और आखिरी सीजन की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। इस खबर की जानकारी सीरीज के लीड स्टार्स रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर दी, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
सेट से सामने आया वीडियो
रोहित सराफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्राजक्ता कोली के साथ सेट से एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के आखिर में दिखाई देने वाला क्लैपबोर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि ‘Mismatched Season 4’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वीडियो के साथ रोहित ने कैप्शन लिखा, “DimpShi fans, I’ve got something for you.”
डिंपल और ऋषि की कहानी का होगा अंत
सीजन 4 इस सुपरहिट सीरीज का फाइनल सीजन होगा। यानी इस बार दर्शकों को डिंपल और ऋषि की लव स्टोरी का आखिरी चैप्टर देखने को मिलेगा। प्यार, दोस्ती, गलतफहमियों और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरी उनकी यात्रा अब अपने मुकाम तक पहुंचेगी।
ये सितारे भी आएंगे नजर
फाइनल सीजन में रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली के अलावा अहसास चन्ना, तारुक रैना, मुस्कान जाफरी, अभिनव शर्मा, विद्या मालवड़े और रणविजय सिंघा भी अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे।
किताब पर आधारित है सीरीज
‘Mismatched’ लेखक संध्या मेनन की साल 2017 में प्रकाशित किताब ‘When Dimple Met Rishi’ पर आधारित है। इसका पहला सीजन साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था और युवाओं के बीच इसे काफी पसंद किया गया।
रिलीज डेट का इंतजार
फिलहाल मेकर्स ने ‘Mismatched Season 4’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि शूटिंग शुरू होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
dhananjaykumarroy