बिहार के IPS सुनील नायक को गिरफ्तार करने पहुंची आंध्र प्रदेश की पुलिस, मच गया हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला
IPS एम. सुनील नायक को गिरफ्तार करने आंध्र प्रदेश की पुलिस पटना पहुंची है
IPS एम. सुनील नायक को गिरफ्तार करने आंध्र प्रदेश की पुलिस पटना पहुंची है। IPS एम. सुनील नायक फायर विभाग में IG हैं। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश लेकर जाएगी।फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। यह मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है।शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास पर टीम सुबह-सुबह पहुंची है। आंध्र प्रदेश की पुलिस घर के भीतर जांच की गई। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है।आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अंदर पदाधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इधर IG की गिरफ्तारी की खबर सुनकर होमगार्ड के जवान भी बड़ी संख्या में आवास के बाहर पहुंच गए हैं।पूर्व सांसद ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। यह मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है। साल 2021 में, जब सुनील कुमार नायक आंध्र प्रदेश में CID में तैनात थे, तब उके निर्देश पर पूर्व सांसद की गिरफ्तारी हुई थी। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।
कोर्ट के आदेश पर सुनील कुमार नायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब उनकी जमानत रद्द होने के बाद आंध्र पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड लेकर आंध्र प्रदेश ले जाएगी।2005 बैच के IPS सुनील नायक बिहार कैडर के अधिकारी हैं। फिलहाल वे बिहार के अग्निशमन विभाग में तैनात हैं।इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है। संबंधित एजेंसियों की ओर से आधिकारिक बयान आने का इंतजार किया जा रहा है।
आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद श्रीरघुराम कृष्ण राजू को 14 मई 2021 में COVID-19 महामारी के बीच गिरफ्तार किया गया था।उनका आरोप है कि पूर्व सरकार में सीआईडी ने उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया था। इसके बाद गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया।पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री (जगन रेड्डी) की आलोचना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। गिरफ्तारी से कुछ हफ्ते पहले उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें अवैध रूप से खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाया।फिर उसी रात जबरन गुंटूर ले गए।
2023 में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और दो IPS अफसरों समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। TDP विधायक और पूर्व सांसद के रघुराम कृष्ण राजू ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। पूर्व सांसद का आरोप था कि जगन रेड्डी ने IPS पीवी सुनील कुमार नायक और IPS पीएसआर सीतारमंजनेयुलु के साथ मिलकर उनके खिलाफआपराधिक साजिश रची। मामले में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आर विजय पॉल और गुंटूर सरकारी जनरल अस्पताल की पूर्व सुपरिटेंडेंट जी प्रभावत भी आरोपी हैं।
dhananjaykumarroy