BIG BREAKING: खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, सात घायल, मची अफरा-तफरी

खगड़ियाः इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे की तस्वीर देख कर दंग रह जाएंगे आप। हादसा इतना बड़ा है कि थोड़ी देर के लिए पूरे इलाके में पहले सन्नाटा पसर गया । वही थोड़ी ही देर में हादसे से सनसनी फैल गई।

BIG BREAKING: खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, सात घायल, मची अफरा-तफरी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

खगड़ियाः इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे की तस्वीर देख कर दंग रह जाएंगे आप। हादसा इतना बड़ा है कि थोड़ी देर के लिए पूरे इलाके में पहले सन्नाटा पसर गया ।

वही थोड़ी ही देर में हादसे से सनसनी फैल गई। अभी अभी हुए इस हादसे में पांच यात्रियों की जान चली गई है, वही कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।  घटना खगडिया के सड़क दुर्घटना की है। जहां खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के  एनएच 31 पर हुए सङक हादसे में पांच लोगो की जान चली गई है।

इस भीषण हादसे में सात लोग गंभीर रुप से जख्मी भी हुए है। जिन्हें जख्मी हालात में इलाज के लिए खगङिया के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की ट्रक और टैम्पू में आमने सामने भीषण टक्कर हुई। टैम्पु पर सबार सभी लोग खगङिया से महेशखुंट जा रहे थे।

इसी दौरान ओवर स्पीड होने के  कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही टैम्पु से टकरा गई।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टैम्पु के परखच्चे उङ गए है। आप देख सकते है कि किस तरह से सङक दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा सभी जख्मी लोगो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।